टेलर स्विफ़्ट ने फ़ुटबॉलर ट्रैविस केल्सी से रचाई शादी

शुक्रवार को न्यूयॉर्क शहर के मैडिसन स्क्वायर गार्डन में हॉलीवुड की मशहूर सिंगर टेलर स्विफ्ट और फुटबॉल प्लेयर ट्रैविस केल्स शादी के बंधन में बंध गए। इस शादी की पुष्टि टेलर स्विफ्ट के प्रतिनिधि ने की है।

हॉलीवुड सिंगर टेलर स्विफ्ट और फुटबॉल प्लेयर ट्रैविस केल्स एक-दूजे के हो गए हैं। टेलर स्विफ्ट के प्रतिनिधि ने इस खबर की पुष्टि की है। प्रतिनिधि ने बताया कि इस कपल ने न्यूयॉर्क शहर के मैडिसन स्क्वायर गार्डन में शादी की है। शादी की रस्मों को हॉलीवुड एक्टर एडम सैंडलर ने पूरा करवाया।

टेलर स्विफ्ट और ट्रैविस केल्स की शादी से पहले, एक खास जश्न मनाया गया। यह कपल परिवार और करीबी दोस्तों के साथ डिनर में शामिल हुआ। यह डिनर मैडिसन स्क्वायर के इंफोसिस थिएटर में आयोजित किया गया था।

अभी तक टेलर स्विफ्ट और ट्रैविस केल्स ने अपनी शादी के जश्न की कोई भी तस्वीर या पोस्ट सोशल मीडिया पर शेयर नहीं की है। बता दें कि दोनों ने 26 अगस्त, 2025 को एक इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए अपनी सगाई की घोषणा की थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button