
इटली में मोदी, इटेलियन PM बोलीं- वेलकम माइ फ्रेंड
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने पांच देशों के दौरे के आखिरी चरण में मंगलवार को इटली पहुंचे। वहां की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी ने उनका स्वागत किया।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने पांच देशों के दौरे के आखिरी चरण में मंगलवार को इटली पहुंचे। वहां की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी ने उनका स्वागत किया। इस दौरान दोनों नेताओं ने रोम की सड़कों पर साथ कार राइड की और करीब 2000 साल पुराने ऐतिहासिक कोलोजियम का दौरा भी किया।
इस दौरे के दौरान भारत और इटली अपने रिश्तों को और मजबूत करते हुए उन्हें ‘स्पेशल स्ट्रैटजिक पार्टनरशिप’ का दर्जा देने पर चर्चा कर सकते हैं। दोनों देश आने वाले वक्त में सालाना रेगुलर बैठकें शुरू करने पर भी विचार कर रहे हैं।
भारत और इटली के बीच पिछले कुछ सालों में राजनीतिक और आर्थिक रिश्तों में तेजी आई है। दोनों देश रक्षा, ऊर्जा, व्यापार, विज्ञान और नई तकनीकों के क्षेत्र में लगातार सहयोग बढ़ा रहे हैं।
फिलहाल भारत और इटली के बीच व्यापार 14 अरब यूरो (14 लाख करोड़ रुपए) से ज्यादा का है। दोनों देश विनिर्माण, ऑटोमोबाइल, मशीनरी, फार्मा, रक्षा और हरित ऊर्जा के क्षेत्र में निवेश बढ़ाने पर काम कर रहे हैं।

