रवि किशन बोले- ‘इंसान हैं भाई, हो जाता है’: ‘होम फ्रॉम वर्क’ बयान पर ट्रोल होने के बाद जारी किया नया वीडियो

गोरखपुर सांसद रवि किशन सोशल मीडिया पर अपने एक बयान को लेकर चर्चा में हैं। पेट्रोल-डीजल पर जारी वीडियो में वह गलती से “वर्क फ्रॉम होम” की जगह “होम फ्रॉम वर्क” बोल गए, जिसके बाद लोग उन्हें ट्रोल करने लगे। बाद में उन्होंने नया वीडियो जारी कर हंसते हुए कहा, “इंसान हैं भाई, गलती हो जाती है।” रवि किशन का यह अंदाज सोशल मीडिया पर फिर वायरल हो गया।

आयाम स्वरूप, गोरखपुर

रवि किशन इन दिनों अपने एक वीडियो बयान को लेकर सोशल मीडिया पर चर्चा में हैं। पेट्रोल-डीजल और सोने की खरीद को लेकर जारी किए गए उनके वीडियो संदेश में हुई एक छोटी सी जुबानी गलती के बाद सोशल मीडिया पर उन्हें ट्रोल किया जाने लगा। इस बयान को लेकर इंटरनेट पर मीम्स और मजाक की बाढ़ आ गई।

https://youtube.com/shorts/i5KNxvs85to?feature=shareदेखें: रवि किशन ने ‘होम फ्रॉम वर्क’ बयान पर ट्रोल होने के बाद जारी किया नया वीडियो

“वर्क फ्रॉम होम” की जगह बोले “होम फ्रॉम वर्क”

दरअसल, प्रधानमंत्री Narendra Modi की अपील के बाद रवि किशन ने एक वीडियो जारी किया था। वीडियो में उन्होंने लोगों से जरूरत के अनुसार पेट्रोल-डीजल और सोना खरीदने की बात कही थी। साथ ही ऑफिस में काम करने वाले लोगों को घर से काम करने यानी “वर्क फ्रॉम होम” देने की अपील की थी।

हालांकि बोलते समय वह गलती से “वर्क फ्रॉम होम” की जगह “होम फ्रॉम वर्क” कह गए। इसके बाद सोशल मीडिया यूजर्स ने वीडियो क्लिप को तेजी से वायरल कर दिया। कई लोगों ने इस पर मजेदार टिप्पणियां कीं और सांसद को ट्रोल करना शुरू कर दिया।

ट्रोलिंग के बाद जारी किया नया वीडियो

लगातार ट्रोलिंग के बाद रवि किशन ने अब एक नया वीडियो जारी कर अपनी सफाई दी है। इस वीडियो में उन्होंने हल्के-फुल्के अंदाज में अपनी गलती स्वीकार करते हुए कहा कि इंसान से ऐसी गलतियां हो जाती हैं।

वीडियो में रवि किशन कहते नजर आ रहे हैं—

“भईया हेलो, हेलो…. इंसान हैं भाई, होता है। आपके साथ भी होता है गड़बड़ी। इट्स वर्क फ्रॉम होम…. वर्क फ्रॉम होम। काम करें आप घर से रहकर, ठीक है। थैंक्यू।”

सोशल मीडिया पर फिर वायरल हुआ वीडियो

रवि किशन का यह नया वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से शेयर किया जा रहा है। कुछ लोग उनके अंदाज और सहजता की तारीफ कर रहे हैं, जबकि कुछ यूजर्स अब भी इस मुद्दे को लेकर मजाक कर रहे हैं।

हालांकि कई सोशल मीडिया यूजर्स का कहना है कि छोटी-मोटी जुबानी गलती को लेकर किसी व्यक्ति को जरूरत से ज्यादा ट्रोल नहीं किया जाना चाहिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button