जबलपुर में क्रूज डूबा, 9 शव मिले, 9 लापता

जबलपुर के बरगी डैम में हुए क्रूज हादसे में अब तक 9 लोगों की मौत हो चुकी है. वहीं 23 लोगों को बचाया जा चुका है.

मध्य प्रदेश के जबलपुर स्थित बरगी डैम में हुआ क्रूज हादसा झकझोर देने वाला है. नर्मदा नदी के बैकवाटर में तेज हवाओं और ऊंची लहरों के बीच पर्यटकों से भरा क्रूज अचानक डूब गया. अब तक 9 लोगों के शव मिल चुके हैं. वहीं 23 लोगों को सुरक्षित बचा लिया गया है. इस दर्दनाक हादसे ने कई परिवारों को गहरे सदमे में डाल दिया है.

घटना के बाद मध्य प्रदेश सरकार ने तत्काल राहत और बचाव कार्य शुरू कराया. कैबिनेट मंत्री राकेश सिंह और मंत्री धर्मेंद्र लोधी पूरी रात घटनास्थल पर डटे रहे. दोनों मंत्रियों ने रेस्क्यू ऑपरेशन की लगातार निगरानी की.

शुरुआती जांच में सामने आया है कि हादसे के समय नर्मदा नदी के बैकवाटर में मौसम अचानक खराब हो गया था. तेज हवाएं चलने लगीं और पानी में ऊंची लहरें उठने लगीं. प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि क्रूज पहले ही अस्थिर हो चुका था. इसके बावजूद चालक ने उसे तत्काल किनारे नहीं लगाया. अब प्रशासन ने पूरे मामले की जांच के आदेश दे दिए हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button