अमेरिकी टेक. कंपनी आईबीएम के शेयर में जबरदस्त गिरावट, 70 अरब डॉलर का नुकसान

अमेरिकी टेक दिग्गज आईबीएम (IBM) के शेयरों में लगभग 25% की ऐतिहासिक गिरावट दर्ज की गई, जो पिछले 60 वर्षों में कंपनी का सबसे खराब एक दिवसीय प्रदर्शन है। इस भारी बिकवाली के कारण कंपनी की मार्केट वैल्यू में एक ही झटके में लगभग 70 अरब डॉलर (करीब 5.8 लाख करोड़ रुपये) का नुकसान हुआ है।

इस गिरावट का असर केवल आईबीएम तक सीमित नहीं रहा। अमेरिकी और भारतीय आईटी कंपनियों के शेयरों (जैसे इंफोसिस, विप्रो और टीसीएस) पर भी इसका दबाव देखने को मिला है

ग्राहकों ने अपने बजट को ट्रेडिशनल एंटरप्राइज़ सॉफ़्टवेयर से हटाकर एआई (AI) हार्डवेयर जैसे सर्वर, मेमोरी और चिप्स पर लगाना शुरू कर दिया है

कंपनी के शुरुआती दूसरी तिमाही के नतीजे और रेवेन्यू आउटलुक वॉल स्ट्रीट के अनुमानों से काफी कम रहे हैं। एआई के तेजी से विकास के कारण ग्राहक अपने डेटा की सुरक्षा को लेकर चिंतित हैं, जिससे उन्होंने आईबीएम के प्रोजेक्ट्स के बजाय साइबर सुरक्षा पर ज्यादा पैसे खर्च किए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button