वर्ल्ड पैरा एथलेटिक्स चैंपियनशिप में भारत ने एक दिन में जीते चार मेडल

विश्व पैरा एथलेटिक्स चैंपियनशिप में निषाद कुमार और सिमरन शर्मा ने स्वर्ण जीता। प्रीति पाल और परदीप कुमार ने कांस्य पदक जीते। भारत चौथे स्थान पर पहुंचा।

वर्ल्ड पैरा एथलेटिक्स चैंपियनशिप में शुक्रवार को भारत ने दो गोल्ड और दो ब्रॉन्ज़ मेडल जीते। 100 मीटर रेस में सिमरन शर्मा और हाई जंप में निषाद कुमार ने गोल्ड मेडल जीता।
जबकि प्रीति पाल ने 200 मीटर रेस में, जबकि प्रदीप कुमार ने डिस्कस थ्रो में ब्रॉन्ज़ मेडल अपने नाम किया है।
इन चार मेडलों की बदौलत भारत तालिका में सातवें स्थान से तीन पायदान ऊपर चौथे स्थान पर पहुंच गया। भारत के अब कुल छह गोल्ड, पांच सिल्वर और चार ब्रॉन्ज मेडल हैं।
इन चार मेडलों की बदौलत भारत तालिका में सातवें स्थान से तीन पायदान ऊपर चौथे स्थान पर पहुंच गया। भारत के अब कुल छह गोल्ड, पांच सिल्वर और चार ब्रॉन्ज मेडल हैं। प्रतियोगिता में अब दो दिन बचे हैं और मेजबान टीम कोबे 2024 (जापान) में हासिल किए गए अपने सर्वश्रेष्ठ 17 मेडलों के प्रदर्शन को और बेहतर करने की ओर बढ़ रही है। ब्राजील 12 गोल्ड के साथ पहले जबकि चीन दूसरे और पोलैंड तीसरे नंबर पर है।
दिल्ली की सिमरन ने महिलाओं की 100 मीटर टी12 स्पर्धा के फाइनल में 11.95 सेकेंड के व्यक्तिगत सर्वश्रेष्ठ समय से भारत के लिए दिन का पहला गोल्ड मेडल जीता। यह इस स्पर्धा का उनका पहला खिताब था। उन्होंने जापान में हुए पिछले पैरालंपिक खेलों में 200 मीटर स्पर्धा में गोल्ड और 2024 पैरालंपिक में ब्रॉन्ज मेडल जीता था। वह यहां भी 200 मीटर स्पर्धा में हिस्सा लेंगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button