
अमेरिका ईरान में बढ़ा तनाव, एक दूसरे पर फिर हुए हमलावर
अमेरिका ने ईरान के 10 सैन्य ठिकानों पर हमले किए; ईरान का बहरीन-कुवैत पर अटैक
ईरान और अमेरिका के बीच एक बार फिर बड़ा तनाव देखने को मिला है. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को अल्टीमेटम दिया था कि सीजफायर का उल्लंघन न करे.
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने धमकी दी है कि अगर युद्धविराम का उल्लंघन जारी रहा तो ‘ईरान का अस्तित्व मिट जाएगा’.
ट्रंप की यह धमकी ईरान पर अमेरिका के ताज़ा हमलों के बाद आई है. अमेरिकी सेना ने दावा किया कि ईरान ने पनामा के झंडे वाले एक तेल टैंकर को निशाना बनाया, जिसके बाद उसने ईरान पर हमले किए.
इन सब के बीच ईरान की सेना IRGC ने दावा किया है कि उसने अमेरिका के 8 सैन्य ठिकानों पर बड़ा मिसाइल और ड्रोन हमला किया है. ईरान का कहना है कि यह हमला अमेरिकी हमलों का जवाब है.

