पश्चिम बंगाल में 15 बूथों पर पुनर्मतदान जारी

चुनाव आयोग के अनुसार पश्चिम बंगाल के डायमंड हार्बर और मगराहट पश्चिम निर्वाचन क्षेत्रों के 15 बूथों पर पुनर्मतदान जारी है।

पश्चिम बंगाल के डायमंड हार्बर और मगरहाट पश्चिम में आज 15 बूथों पर दोबारा मतदान हो रहा है। चुनाव आयोग ने वोट में गड़बड़ी की शिकायतों के बाद यह फैसला लिया। मतदान सुबह सात बजे से शुरू हो चुका है। सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। 29 अप्रैल को राज्य विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण के दौरान मतों में हेराफेरी की कई शिकायतें प्राप्त हुई थीं।

सुप्रीम कोर्ट ने शनिवार को तृणमूल कांग्रेस (TMC) की केंद्र सरकार और PSU कर्मचारियों को काउंटिंग सुपरवाइजर बनाने के फैसले से जुड़ी आपत्ति खारिज कर दी।

पश्चिम बंगाल के डायमंड हार्बर और मगराहट पश्चिम निर्वाचन क्षेत्रों के 15 बूथों पर पुनर्मतदान हो रहा है। चुनाव आयोग ने अपने आदेश में कहा था कि मगराहात पश्चिम के 11 मतदान केंद्रों और डायमंड हार्बर के 4 मतदान केंद्रों पर दोबारा मतदान होगा।

आयोग ने मतदान क्षेत्रों में व्यापक प्रचार-प्रसार के निर्देश भी जारी किए हैं और यह भी कहा है कि चुनाव लड़ने वाले उम्मीदवारों को आज होने वाले नए मतदान के बारे में लिखित रूप में सूचित किया जाना चाहिए।

अधिकारी ने बताया कि सभी 15 मतदान केंद्रों पर मतदान सुबह 7 बजे शुरू होगा और शाम 6 बजे समाप्त होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button