
गोरखपुर में ठंड का रेड अलर्ट जारी, अभी और गिरेगा तापमान
उत्तर प्रदेश में ठंड ने अपना विकराल रूप दिखाना शुरू कर दिया है। भीषण ठंड और घने कोहरे को देखते हुए मौसम विभाग ने प्रदेश के कई जिलों में रेड, ऑरेंज और येलो अलर्ट जारी किया है। कोल्ड डे और शीतलहर के चलते दिन और रात दोनों समय लोगों को कड़ाके की ठंड का सामना करना पड़ेगा।
उत्तर प्रदेश में ठंड का रेड अलर्ट जारी हुआ है। भयंकर कोहरे के बीच प्रदेश के 14 शहरों में कोल्ड डे को लेकर मौसम विभाग ने चेतवानी जारी की है। इन जिलों में गुरुवार (18 दिसम्बर) को घने से घना कोहरा भी छाया रहेगा। भारतीय मौसम विभाग यानी आईएमडी ने इसकी चेतावानी जारी की है। कोहरे को लेकर मौसम विभाग ने ताजा अपडेट जारी किया है। ऐसे में न्यूनतम तापमान के साथ अधिकतम तापमान में भी अचानक बड़ी कमी देखने को मिलेगी।
मौसम केंद्र की ओर से मिली जानकारी के अनुसार,18 दिसम्बर को पूर्वी यूपी के साथ पश्चिमी यूपी के कई शहरों में रात के साथ दिन का समय भी काफी ठंडा रहेगा। ऐसे में 14 जिलों में शीतलहर की स्तिथि बनी रहेगी। भगवान भाष्कर के दर्शन भी इन शहरों में नहीं होंगे। मौसम विभाग की ओर से इसको लेकर अलग अलग शहरों के लिए रेड,ऑरेंज और येलो अलर्ट जारी किया है।
गुरुवार (18 दिसम्बर) को 14 से ज्यादा जिलों में कोहरे के साथ शीतलहर का कहर दिखेगा। इन जिलों में विजिबिलिटी ज़ीरो रहेगी। अनुमान है आज गोरखपुर, देवरिया, कुशीनगर, महराजगंज, संतकबीरनगर, बस्ती, सिद्धार्थनगर, गोंडा, बलरामपुर, श्रावस्ती, बहराइच, सीतापुर, लखीमपुर खीरी, शाहजहांपुर, पीलीभीत, बरेली, रामपुर, मुरादाबाद और बिजनौर शामिल है।
आज तापमान में भी थोड़ी कमी आएगी. आज अधिकतम तापमान 2 से 3 डिग्री सेल्सियस लुढ़क सकता है। जिसके कारण दिन के समय में भी लोगो को अच्छी खासे ठंड का अहसास होगा।

