यूपी के 35 पीसीएस अधिकारी जल्द बनेंगे आईएएस

उत्तर प्रदेश के 35 पीसीएस अधिकारियों को जल्द ही आईएएस कैडर में पदोन्नति मिलने वाली है। केंद्र सरकार ने चयन वर्ष 2025 के लिए यूपी को 35 रिक्तियां दी हैं।

केंद्र सरकार ने चयन वर्ष 2025 के लिए उत्तर प्रदेश को आईएएस (IAS) संवर्ग की 35 रिक्तियां आवंटित की हैं। इन पदों पर राज्य सिविल सेवा के वरिष्ठ अधिकारियों को पदोन्नति दी जाएगी। मुख्य रूप से वर्ष 2010, 2011 और 2012 बैच के पीसीएस अफसरों के नामों पर इस पदोन्नति के लिए गंभीरता से विचार किया जा रहा है।

केंद्र सरकार हर साल राज्यों के लिए आईएएस कैडर में पदोन्नति का कोटा निर्धारित करती है। उत्तर प्रदेश में बड़ी संख्या में पीसीएस अधिकारियों के आईएएस बनने का रास्ता साफ हो गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, वर्ष 2010 बैच में 8, 2011 बैच में 21 और 2012 बैच में 41 पीसीएस अधिकारी कार्यरत हैं। हालांकि, रिक्तियां 35 ही हैं, इसलिए वरिष्ठता और सेवा रिकॉर्ड के आधार पर चयन किया जाएगा। नियुक्ति विभाग ने इस प्रक्रिया को गति देने के लिए अधिकारियों से उनका पूरा ब्योरा और वार्षिक गोपनीय रिपोर्ट (ACR) मांग ली है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button