वेनेजुएला में 126 साल का सबसे बड़ा भूकंप

वेनेजुएला में एक मिनट के अंदर दो बड़े भूकंप आए हैं। पहला भूकंप 7.2 तीव्रता का था, जबकि दूसरा 7.5 तीव्रता का था। इन दो शक्तिशाली भूकंप से देश में भारी जनहानि और व्यापक तबाही की आशंका जताई जा रही है।

वेनेजुएला में 2 व‍िनाशकारी भूकंप के बाद कम से कम 20 और झटके आए हैं। राष्‍ट्रपति कार्यालय ने बताया कि इन भूकंप से सबसे ज्‍यादा प्रभावित देश का उत्‍तरी तटीय इलाका है। इस बीच भूकंप की वजह से अंतरिम राष्‍ट्रपति ने देश को संबोधित करते हुए ट्रेन और मेट्रो सेवाओं को कुछ समय के लिए बंद करने का ऐलान किया है। स्‍कूलों की कक्षाओं को भी सस्‍पेंड कर दिया गया है। एयरपोर्ट को भी बंद क‍िया गया है।

पीएम मोदी ने वेनेजुएला में आए महाव‍िनाशकारी भूकंप पर दुख जताता है और कहा है कि भारत हर संभव मदद के लिए पूरी तरह से तैयार है। उन्‍होंने कहा कि भारत की ओर से मैं वेनेजुएला सरकार से दुख व्‍यक्‍त करता हूं। खासतौर पर उन लोगों से जिन्‍होंने अपने करीबी लोगों को खो दिया। हम घायलों के जल्‍द स्‍वस्‍थ होने की कामना करते हैं। उन्‍होंने कहा कि भारत संकट की इस घड़ी में वेनेजुएला की जनता के साथ खड़ा है। भारत हर संभव मदद देने के लिए तैयार है।

वेनेजुएला में 2 व‍िनाशकारी भूकंप के बाद कम से कम 20 और झटके आए हैं। राष्‍ट्रपति कार्यालय ने बताया कि इन भूकंप से सबसे ज्‍यादा प्रभावित देश का उत्‍तरी तटीय इलाका है। इस बीच भूकंप की वजह से अंतरिम राष्‍ट्रपति ने देश को संबोधित करते हुए ट्रेन और मेट्रो सेवाओं को कुछ समय के लिए बंद करने का ऐलान किया है।

अमेरिका ने ऐलान किया है कि भीषण भूकंप से तबाह वेनेजुएला में वह लोगों की खोज और बचाव के लिए जवान और मानवीय सहायता भेज रहा है। अमेरिका के विदेशी मामलों के उप मंत्री जर्मी लेविन ने कहा कि एक प्रतिबद्ध आपदा मदद टीम और आपातकालीन टास्‍कफोर्स को बुला लिया गया है ताकि जमीन पर राहत बचाव को सही तरीके से अंजाम द‍िया जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button