प्रयागराज में शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद के शिविर के बाहर प्रदर्शन

प्रयागराज के माघ मेला में शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती के शिविर में शनिवार शाम असामाजिक तत्वों ने हंगामा किया। लाठी-डंडे और झंडों के साथ जबरन घुसकर नारेबाजी की गई, जिससे तनाव फैल गया। शिविर प्रबंधन ने प्रशासन से एफआईआर, आरोपियों की पहचान और शिविर के आसपास स्थायी पुलिस तैनाती की मांग की है।

प्रयागराज के माघ मेला क्षेत्र के सेक्टर-4, त्रिवेणी मार्ग स्थित शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती के शिविर में शनिवार शाम असामाजिक तत्वों ने हंगामा किया। आरोप है कि कुछ लोग लाठी-डंडे और झंडे लेकर शिविर में जबरन घुस आए और आक्रामक नारेबाजी करने लगे। इस दौरान माहौल काफी तनावपूर्ण हो गया।
जानकारी के अनुसार, यह घटना 24 जनवरी 2026 को शाम करीब 6:30 से 7:30 बजे के बीच हुई। शिविर में मौजूद सेवकों और कार्यकर्ताओं ने सूझबूझ दिखाते हुए उपद्रव कर रहे लोगों को शांतिपूर्वक बाहर निकाल दिया, जिससे कोई बड़ी घटना होने से टल गई। हालांकि प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि हालात इतने गंभीर थे कि किसी भी वक्त मारपीट हो सकती थी।
घटना के बाद शिविर प्रबंधन की ओर से प्रशासन को लिखित शिकायत दी गई है। शिकायत में मांग की गई है कि अज्ञात असामाजिक तत्वों के खिलाफ तत्काल एफआईआर दर्ज की जाए और उनकी पहचान कर सख्त कार्रवाई की जाए। साथ ही शिविर और उसके आसपास पर्याप्त पुलिस बल की स्थायी तैनाती की मांग भी की गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button