मिस्र ने लगाया फीफा वर्ड कप के फिक्स होने का आरोप

अर्जेंटीना के खिलाफ बेहद रोमांचक मुकाबले में मिस्र को 3-2 से हार का सामना करना पड़ा। इसके बाद मिस्र के फुटबॉलर मुस्तफा जिको नाराज हो गए और टूर्नामेंट फिक्स होने का आरोप लगाया।

अर्जेंटीना के खिलाफ 3-2 से मिली हार के बाद मिस्र के फुटबॉलर मुस्तफा जिको ने फीफा पर टूर्नाटमें फिक्स करने का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि फीफा ने वर्ल्ड कप फिक्स कर दिया है और ये अर्जेंटीना ही जीतेगा। दरअसल, फीफा वर्ल्ड कप 2026 के राउंड ऑफ-16 में अर्जेंटीना और मिस्त्र का मुकाबला था।

इस मैच में मिस्र का एक गोल रद कर दिया गया, जिसके बाद जिको ने वर्ल्ड कप फिक्स करने का आरोप लगाया और उन्होंने मैच रेफरी को भी पक्षपाती बताया।

मिस्र के फॉरवर्ड मुस्तफा जिको मैच के बाद बहुत नाराज दिखाई दिए। उनका गोल वीएआर ने रद कर दिया था। इसी को लेकर वे गुस्से में थे। उन्होंने रेफरी फ्रांसिस लेटेक्सियर पर सीधा हमला बोला और कहा कि पूरा टूर्नामेंट फिक्स है। जिको ने कहा, “रेफरी गलत है। अल्लाह मेरे लिए काफी है। उन्होंने पूरे देश की मेहनत को बर्बाद कर दिया।”

इस मैच में सिर्फ गोल ही नहीं, कई विवाद भी रहे। मेसी ने एक पेनल्टी कॉर्नर मिस कर दिया। इसके अलावा मिस्र का एक गोल रद कर दिया गया और उनकी अपील को भी नकार दिया गया। मैच के बाद जिको ने भी फीफा पर टूर्नामेंट फिक्स करने का आरोप लगाया और इसकी वजह से विवाद बढ़ गया है।

फीफा के रेफरी प्रमुख पियरलुइगी कोलीना ने इन आरोपों को सिरे से खारिज किया और कहा कि मैच अधिकारियों ने पूरी निष्पक्षता के साथ काम किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button