कौन थे इमाम रजा, जहां खामेनेई को दफनाया जाएगा

शिया संप्रदाय के कुल 12 पवित्र इमामों में से इमाम रजा एकमात्र ऐसे इमाम हैं जिन्हें ईरान की धरती पर दफनाया गया है

ईरानी मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक पूर्व सुप्रीम लीडर खामेनेई की आखिरी इच्छा इमाम रजा की दरगाह के पास दफनाया जाने की थी। अब ईरान उनकी इस इच्छा को पूरा करने जा रहा है। इमाम रजा की दरगाह मशहद शहर में है। यह खामेनेई का पैतृक शहर भी है। उन्हें यहां पर 9 जुलाई को सुपुर्द-ए-खाक किया जाएगा।

शिया संप्रदाय के कुल 12 पवित्र इमामों में से इमाम रजा एकमात्र ऐसे इमाम हैं जिन्हें ईरान की धरती पर दफनाया गया है। बाकी के सभी इमाम या तो सऊदी अरब (मदीना) में हैं या इराक (नजफ, करबला, सामर्रा) में।

इमाम रजा शिया इस्लाम के आठवें इमाम माने जाते हैं, जहां इमाम रजा को दफनाया गया, उस जगह का नाम बाद में ‘मशहद’ (शहीद होने की जगह) पड़ गया, जो आज ईरान का दूसरा सबसे बड़ा शहर है। मशहद शिया मुसलमानों के लिए मक्का, मदीना और करबला के बाद सबसे पवित्र स्थलों में से एक है। यहां हर साल दुनिया के कई देशों से लाखों शिया श्रद्धालु दर्शन के लिए पहुंचते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button