कुवैत एयरपोर्ट पर हमले में भारतीय मंज़ूर अहमद की मौत

उज्जैन के राज रॉयल कॉलोनी निवासी 50 वर्षीय मंजूर अहमद की कुवैत अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर ड्रोन-मिसाइल हमले में मौत हो गई. वे 8 जून को भांजी की शादी में शामिल होने भारत लौट रहे थे.

मध्य प्रदेश में उज्जैन के रहने वाले 55 वर्षीय मंज़ूर अहमद की कुवैत इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर हुए एक कथित ईरानी हमले में मौत हो गई है.

उनका शव गुरुवार रात अहमदाबाद पहुँच गया है और वहाँ से उज्जैन लाया जा रहा है. मंज़ूर अहमद परिवार में होने वाली एक शादी में शामिल होने के लिए भारत लौट रहे थे.

परिजनों के मुताबिक़, मंज़ूर पिछले लगभग 30 सालों से कुवैत में दर्जी का काम करते थे. उनके बेटे मोहम्मद अनस ने बताया कि बुधवार सुबह वह मुंबई के लिए उड़ान भरने कुवैत एयरपोर्ट गए थे.

  • ईरान ने बुधवार को कुवैत एयरपोर्ट के टर्मिनल-1 को निशाना बनाया। हमले में टर्मिनल पूरी तरह तहस-नहस हो गया. यात्री सुविधाओं को भारी नुकसान पहुंचा. इस हमले में उज्जैन की राज रॉयल कॉलोनी निवासी मंजूर अहमद की मौके पर ही मौत हो गई. 63 अन्य लोग घायल हैं, जिनमें कर्मचारी और यात्री दोनों शामिल हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button