आरबीआई ने ब्याज दरों में कटौती की, लोन सस्ते होने की उम्मीद

रेपो रेट कटौती के फैसले का सबसे बड़ा फायदा आम लोगों को मिलने वाला है क्योंकि ब्याज दर कम होने से होम लोन, कार लोन और पर्सनल लोन सब सस्ते हो जाएंगे।

रुपये में भारी गिरावट की चिंताओं के बीच भारतीय रिज़र्व बैंक (आरबीईआई) ने ब्याज़ दरों में 25 बेसिस प्वाइंट (0.25%) की कटौती कर इसे 5.25 प्रतिशत कर दिया है.
इससे उम्मीद की जा रही है कि लोन सस्ता हो सकता है, जिसमें आवास, ऑटो और कमर्शियल लोन शामिल हैं.
आरबीआई गवर्नर ने कहा कि खुदरा महंगाई में कमी के कारण अर्थव्यवस्था में जान फूंकने के लिए ज़्यादा गुंजाइश मिल पाई है.
वित्त वर्ष 2026 के लिए भारत की वास्तविक जीडीपी वृद्धि का अनुमान 6.8 प्रतिशत से बढ़ाकर 7.3 प्रतिशत जबकि मुद्रास्फीति यानी महंगाई का अनुमान 2.6 प्रतिशत से घटाकर 2 प्रतिशत कर दिया गया.
आरबीआई गवर्नर ने कहा कि भारत का विदेशी मुद्रा भंडार 686 अरब डॉलर पर है, जो 11 महीनों के आयात के लिए काफ़ी है.
अन्य बैंक रिजर्व बैंक से लिए पैसे पर जो ब्याज़ चुकाते हैं, वो रेपो रेट है. रेपो रेट कम होने से बैंकों पर दबाव कम होगा, जिसका असर ये होगा कि वे ब्याज दरों में कटौती कर सकते हैं. ऐसा होने से बैंकों से लिए गए कर्ज़ पर चुकाई जाने वाली मासिक क़िस्तों में कुछ कमी हो सकेगी.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button