यूपी बोर्ड 10वीं-12वीं की डेटशीट जारी

यूपी बोर्ड ने 10वीं और 12वीं की वार्षिक परीक्षाओं का कार्यक्रम घोषित कर दिया है। हाईस्कूल एवं इण्टरमीडिएट की परीक्षाएं एक साथ दिनांक से 18 फरवरी 2026 से प्रारम्भ होकर दिनांक 12 मार्च 2026 को समाप्त होंगी।

उप्र माध्यमिक शिक्षा परिषद (यूपी बोर्ड) ने परीक्षाओं की तिथि घोषित कर दी है। *हाईस्कूल एवं इण्टरमीडिएट की परीक्षाएं एक साथ दिनांक से 18 फरवरी 2026 से प्रारम्भ होकर दिनांक 12 मार्च 2026 को समाप्त होंगी* । इसके साथ ही तैयारियां तेज हो गई हैं। जिले में सत्र 2025-26 में लगभग 1.40 लाख विद्यार्थी (10वीं और 12वीं) परीक्षा देंगे। पिछले वर्ष 206 केंद्र बनाए गए थे, जबकि इस वर्ष लगभग 200 केंद्र बनाए जा सकते हैं।
केंद्रों की सूची तैयार करने की प्रक्रिया अंतिम चरण में है। बोर्ड परीक्षाओं के परीक्षा केंद्रों का निर्धारण जीपीएस सिस्टम से दूरी के आधार पर किया जा रहा है, ताकि पारदर्शिता बनी रहे।
इसके बाद जिला स्तरीय समिति प्रस्तावित परीक्षा केंद्रों की जांच कर रिपोर्ट बोर्ड को भेजेगी। समिति यह भी सुनिश्चित करेगी कि किसी गलत ख्याति वाले विद्यालय को परीक्षा केंद्र न बनाया जाए और यदि किसी स्थान पर दूरी या अन्य समस्या हो तो उसका समय पर समाधान किया जाए।
बोर्ड परीक्षा के सुचारु संचालन के लिए यूपी बोर्ड के क्षेत्रीय कार्यालय की ओर से हर वर्ष की तरह कंट्रोल रूम स्थापित किया जाएगा। कंट्रोल रूम हाईस्कूल और इंटर की परीक्षा समाप्त होने तक 24 घंटे तीन पालियों में कार्य करेगा। किसी भी गड़बड़ी या शिकायत की स्थिति में यहां से तत्काल निर्णय लिए जाएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button