अब आधुनिक और बड़े प्रोजेक्शन सिस्टम पर देख सकेंगे ‘अंतरिक्ष’

गोरखपुर में वीर बहादुर सिंह नक्षत्रशाला का आधुनिकीकरण हो रहा है। 32.26 करोड़ रुपये की लागत से विकसित हो रही यह सुविधा 2डी/3डी प्रोजेक्शन डोम पर अंतरिक्ष की दुनिया को प्रदर्शित करेगी।

गोरखपुर स्थित वीर बहादुर सिंह नक्षत्रशाला को एक नए और अत्याधुनिक अवतार में तैयार किया जा रहा है। ₹32.26 करोड़ के आधुनिकीकरण के तहत अमेरिका से मंगाया गया विशेष थ्री-डी (3D) प्रोजेक्शन डोम लगाया जा रहा है, जिससे अंतरिक्ष प्रेमियों को तारों और ग्रहों का रोमांचक सफर बेहद जीवंत और वास्तविक रूप में महसूस होगा।

गोरखपुर को देश के प्रमुख विज्ञान एवं खगोल पर्यटन केंद्रों में शामिल करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम साबित होगी। प्राधिकरण के उपाध्यक्ष अभिनव गोपाल ने गत दिनों नक्षशाला का निरीक्षण कर कार्यदायी एजेंसी मेसर्स इंफोविजन टेक्नोलॉजीज प्राइवेट लिमिटेड को गति बढ़ाने और निर्धारित समय सीमा के भीतर उच्च गुणवत्ता के साथ परियोजना पूरी करने का कड़ा निर्देश दिया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button