अमित शाह बस्तर में देंगे हर आदिवासी परिवार को एक गाय और भैंस

नेतानार (बस्तर, छत्तीसगढ़) और असम में आदिवासी परिवारों को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने के लिए, गृह मंत्री अमित शाह ने हर आदिवासी परिवार को एक गाय और एक भैंस देने का संकल्प लिया है। इसके साथ ही हर जिले में बड़ी डेयरी स्थापित की जाएगी ताकि आदिवासी महिलाएं दूध बेचकर अपनी आय बढ़ा सकें।

छत्तीसगढ़ के बस्तर में पहली बार आयोजित मध्य क्षेत्रीय परिषद की 26वीं बैठक में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने बड़ा दावा करते हुए कहा कि 31 मार्च 2026 से पहले नक्सलवाद के खात्मे का लक्ष्य हासिल कर लिया गया है। उन्होंने बस्तर के हर आदिवासी परिवार को गाय-भैंस देने और 6 महीने में बड़ा डेयरी नेटवर्क तैयार करने की घोषणा की। वहीं, कांग्रेस ने इस बैठक को लेकर सरकार पर बस्तर के जल-जंगल-जमीन बेचने की योजना बनाने का आरोप लगाया है।

अमित शाह ने कहा कि नक्सलवाद के खिलाफ चलाए गए अभियान में बड़ी सफलता मिली है और बस्तर अब तेजी से नक्सल मुक्त क्षेत्र की ओर बढ़ चुका है। उन्होंने पूर्व भूपेश बघेल सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि कांग्रेस सरकार से नक्सल उन्मूलन में अपेक्षित सहयोग नहीं मिला।

छत्तीसगढ़ में नक्सलवाद समाप्त होने के बाद बस्तर के नेतानार गांव (वीर शहीद गुंडाधुर की जन्मस्थली) में, अमित शाह ने ‘वीर शहीद गुंडाधुर सेवा डेरा’ विज़न लॉन्च किया। इसके तहत बस्तर के हर आदिवासी नागरिक को एक गाय और एक भैंस प्रदान की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button