महुआ मोइत्रा ने सोनम वांगचुक के अनशन तोड़ने पर उठाए सवाल

महुआ का आरोप है कि सरकार ने पहले सोनम वांगचुक के साथ समझौता करके इस छात्र आंदोलन की धार को कमजोर करने की कोशिश की है

सोशल एक्टिविस्ट सोनम वांगचुक के अनशन तोड़ने पर तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) नेता महुआ मोइत्रा ने वांगचुक की उस तस्वीर को शेयर करते हुए एक्स हैंडल पर एक पोस्ट किया है, जिसमें वांगचुक केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा के हाथ से जूस पीकर अपना अनशन तोड़ रहे हैं.

महुआ मोइत्रा ने लिखा, ”अनशन तोड़ना ही था तो किसी और के हाथ से तोड़ लेते सर. ऑप्टिक्स नाम की भी कोई चीज़ होती है.’

उन्होंने एक दूसरी पोस्ट में लिखा, ”प्रिय वांगचुक, हम आपका सम्मान करते हैं. लेकिन प्रदर्शनकारियों से देशभर में घूमकर प्रधानमंत्री जी को एक रिपोर्ट सौंपने का सुझाव काम नहीं करेगा. कृपया सरकार के जाल में न फँसें और 26 दिनों में हासिल की गई नैतिक बढ़त को कमज़ोर न करें. यह आंदोलन इससे कहीं आगे जा चुका है.”

उन्होंने लिखा, ”आपको अनशन ख़त्म करते देखकर बहुत ख़ुशी हुई. कृपया आराम कीजिए और अपनी सेहत का ख़्याल रखिए. साथ ही, कृपया यह भी सुनिश्चित कीजिए कि सरकार अब आंदोलन को तोड़ने की कोशिश के लिए आपकी आवाज़ का इस्तेमाल एक औज़ार के तौर पर न कर सके. शुक्रिया.”

गौरतलब है कि सोशल एक्टिविस्ट सोनम वांगचुक ने गुरुग्राम के मेदांता हॉस्पिटल में गुरुवार मध्य रात्रि के बाद केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा और जितेंद्र सिंह की मौजूदगी में अपनी भूख हड़ताल ख़त्म कर दी.

एक्स पर हॉस्पिटल की तस्वीर साझा करते हुए सोनम वांगचुक ने लिखा, “अभी कुछ देर पहले केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा, डॉ. जितेंद्र सिंह और लेह-लद्दाख की एपेक्स बॉडी के वरिष्ठ नेताओं की मौजूदगी में मैंने 26 दिनों बाद अपना उपवास तोड़ा.”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button