
ट्रंप ने भारत समेत 60 ट्रेड पार्टनर देशों पर लगाया एक और टैरिफ़
भारत समेत 17 देशों पर 10% टैरिफ लगाया गया है, जबकि शेष 43 देशों पर 12.5% टैरिफ लागू किया गया है।
अमेरिकी राष्ट्रपति Donald Trump ने भारत समेत दुनिया के 60 व्यापारिक साझेदार देशों पर 10% से 12.5% तक का नया अतिरिक्त टैरिफ लगाया है। भारत और अन्य 16 देशों (जैसे ब्रिटेन, कनाडा, बांग्लादेश और पाकिस्तान) को 10% वाले स्लैब में रखा गया है, जबकि चीन जैसे अन्य देशों पर 12.5% का टैक्स लगाया गया है।
अमेरिका ने इन देशों पर जबरन मजदूरी (forced labour) से जुड़े सामानों की सप्लाई चेन को रोकने में पूरी तरह नाकाम रहने या कम कदम उठाने का आरोप लगाया है।
भारत समेत 17 देशों पर 10% टैरिफ लगाया गया है, जबकि शेष 43 देशों पर 12.5% टैरिफ लागू किया गया है।
इस साल अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट ने फैसला दिया था कि आपातकालीन अधिकारों का इस्तेमाल करके दुनिया भर के देशों पर लगाए गए कई टैरिफ कानूनी रूप से वैध नहीं थे.

