ट्रम्प की ईरान को “एक रात में” तबाह करने की चेतावनी

होर्मुज़ स्ट्रेट से गुज़रने वाले जहाज़ों पर 20 प्रतिशत शुल्क लगाने की घोषणा के 24 घंटे में ही यूटर्न लेने के बाद अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान के बिजली संयंत्रों और पुलों को निशाना बनाने की धमकी दी है

अमेरिकी राष्ट्रपति ने ईरान के होर्मुज जलडमरूमध्य को न खोलने और जारी संघर्षों के बीच ईरान को “एक रात में” तबाह करने या मिटा देने की खुली धमकी दी है। ट्रम्प ने चेतावनी दी है कि अगर कोई स्वीकार्य समझौता नहीं होता है, तो अमेरिकी सेना ईरान के सभी पावर प्लांट और पुलों पर बड़े पैमाने पर हवाई हमले करेगी।

अमेरिकी विमानों ने ईरान के मिसाइल और ड्रोन ठिकानों के साथ-साथ तटीय रडार साइटों पर भी हमले किए हैं।

ट्रंप ने जमीनी अभियान चलाने की संभावना से जुड़े एक सवाल के जवाब में कहा, ”मैं इस बारे में भी कुछ नहीं कहना चाहता, लेकिन अगर मुझे लगता है कहना सही होगा, तो मैं कह देता हूं. कभी-कभी जमीनी अभियान की जरूरत होती है, लेकिन ऐसे और भी लोग हैं जो हमारे लिए जमीनी अभियान चलाएंगे।’’

 

28 फ़रवरी को अमेरिका और इसराइल ने ईरान पर हमला कर दिया, जिसके बाद ईरान ने प्रभावी रूप से होर्मुज़ स्ट्रेट को बंद कर दिया था। इसी जलमार्ग के ज़रिये दुनिया के लगभग 25 फ़ीसदी तेल और एलएनजी की लगभग 20 फ़ीसदी सप्लाई गुज़रती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button