
डोनाल्ड ट्रंप- ‘इसराइल को मान्यता दे सऊदी अरब तभी लागू होगा न्यूक्लियर एग्रीमेंट’
ट्रम्प के मुताबिक, जब तक रियाद इस ऐतिहासिक समझौते का हिस्सा बनकर इजराइल को मान्यता नहीं देता, तब तक यह डील आगे नहीं बढ़ेगी।
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने सऊदी अरब के सामने शर्त रखी है कि अमेरिका के साथ हुआ सिविल न्यूक्लियर समझौता तभी लागू और मंजूर होगा, जब सऊदी अरब ‘अब्राहम एकॉर्ड्स’ (Abraham Accords) में शामिल होकर इजराइल के साथ अपने कूटनीतिक संबंध सामान्य करेगा और उसे मान्यता देगा।
अमेरिका और सऊदी अरब के बीच 30 साल के शांतिपूर्ण नागरिक परमाणु कार्यक्रम को लेकर समझौता साइन होने के ठीक बाद ट्रम्प ने यह नई शर्त जोड़ दी। ट्रम्प के मुताबिक, जब तक रियाद इस ऐतिहासिक समझौते का हिस्सा बनकर इजराइल को मान्यता नहीं देता, तब तक यह डील आगे नहीं बढ़ेगी।

