
डोनाल्ड ट्रम्प अगले साल कर सकते है भारत का दौरा
यह यात्रा भारत-अमेरिका के बीच अटके हुए व्यापार समझौते (Trade Deal) को अंतिम रूप देने के लिए बेहद अहम मानी जा रही है।
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प अगले साल (2027) की शुरुआत में भारत के दौरे पर आ सकते हैं। अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रूबियो ने दोनों देशों के बीच एक बहुप्रतीक्षित द्विपक्षीय व्यापार समझौते को अंतिम रूप देने की दिशा में चल रही बातचीत के बीच इस यात्रा की पुष्टि की है।
यह यात्रा भारत-अमेरिका के बीच अटके हुए व्यापार समझौते (Trade Deal) को अंतिम रूप देने के लिए बेहद अहम मानी जा रही है। अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रूबियो के अनुसार, इस दौरे की रूपरेखा तैयार करने के लिए वे खुद इस साल के अंत तक भारत आ सकते हैं।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और राष्ट्रपति ट्रम्प के बीच हाल ही में जी7 (G7) शिखर सम्मेलन के दौरान मुलाकात हुई थी, जिसके बाद से दोनों देशों के संबंधों में और मजबूती आई है।

