ट्रंप के 130 प्रतिशत टैरिफ लगाने को चीन ने बताया “दोहरा मापदंड”

अमेरिका और चीन के बीच ट्रेड वॉर जारी है। डोनाल्ड ट्रंप द्वारा चीनी वस्तुओं पर 100 प्रतिशत अतिरिक्त टैरिफ लगाने के बाद चीन ने इसे 'सही नहीं' बताया और भड़क गया है। चीन का कहना है कि यह व्यापार नियमों का उल्लंघन है।

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप द्वारा चीन पर 100 प्रतिशत अतिरिक्त टैरिफ लगाने की घोषणा की है। इसके बाद चीन और अमेरिका के बीच व्यापार युद्ध का नया दौर शुरू होने की आशंका है। ट्रंप द्वारा दुनिया की दूसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था पर 100 प्रतिशत अतिरिक्त शुल्क लगाने की घोषणा के बाद चीन ने अमेरिका पर “दोहरे मापदंड” अपनाने का आरोप लगाया है।
वाणिज्य मंत्रालय ने कहा कि इन कार्रवाइयों ने चीन के हितों को गंभीर रूप से नुकसान पहुंचाया है और दोनों पक्षों के बीच आर्थिक और व्यापार वार्ता के माहौल को गंभीर रूप से कमजोर किया है। हर मोड़ पर अतिरिक्त शुल्क लगाने की धमकी देना चीन के साथ बातचीत का सही तरीका नहीं है।
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप ने शुक्रवार को कि वह चीन पर 100 प्रतिशित अतिरिक्त शुल्क लगाएंगे, जो 1 नवंबर से प्रभावी होंगे। ट्रंप ने कहा कि यह कदम चीन द्वारा दुर्लभ धातुओं के निर्यात पर लगाए गए नए प्रतिबंधों के जवाब में उठाया गया है। चीनी के सामान पर वर्तमान में 30 प्रतिशत का अमेरिकी टैरिफ लागू है, 1 नवबंर से अतिरिक्त टैरिफ लागू होने से चीनी समाना पर कुल दर लगभग 130 प्रतिशत हो जाएगी।
अमेरिका और चीन के बीच बढ़ते व्यापारिक तनाव का फायदा भारतीय निर्यातक उठा सकते हैं। अमेरिका ने चीन से आने वाली कई वस्तुओं पर नए और उच्च टैरिफ यानी आयात शुल्क लगाए हैं, जिससे चीन के उत्पाद अमेरिकी बाजार में महंगे हो जाएंगे। इस वजह से अमेरिकी कंपनियों और खरीदारों की मांग अब चीन के बजाय भारत की ओर बढ़ सकती है।
वर्तमान में अमेरिका भारतीय वस्तुओं पर 50% शुल्क लगाता है, जिसमें 25% अतिरिक्त टैरिफ शामिल है. एससी रल्हान ने कहा, “अब चीनी वस्तुओं पर 100% अतिरिक्त टैरिफ से हमें लाभ मिलेगा. इससे अमेरिकी बाजार में भारत के लिए बड़ी अवसर खुलेंगे.”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button