5,142 करोड़ रुपये की लागत से आगरा बनेगा उत्तर प्रदेश का ‘दूसरा नोएडा’

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आगरा को उत्तर प्रदेश का 'दूसरा नोएडा' बनाने का ऐलान किया है। 'ग्रेटर आगरा' नाम की यह नई टाउनशिप 5,142 करोड़ रुपये की लागत से 449 हेक्टेयर में बसाई जाएगी।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि ग्रेटर नोएडा की तर्ज पर ग्रेटर आगरा विकसित होगा। यह नया शहर स्मार्ट ही नहीं बल्कि पूरी तरह से सुरक्षित भी होगा। सरकार का लक्ष्य आगरा को सिर्फ एक पर्यटन स्थल तक सीमित न रखकर इसे एक आधुनिक, सांस्कृतिक और आर्थिक केंद्र के रूप में विकसित करना है। यहां बड़ी-बड़ी कंपनियां और योजनाएं आएंगी, जिससे युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर पैदा होंगे। मुख्यमंत्री ने मंगलवार को रहनकलां में ग्रेटर आगरा टाउनशिप समेत 6777 करोड़ रुपये की 325 विभिन्न योजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण किया।
सीएम योगी ने कहा कि आगरा को मेट्रो मिल चुकी है। अब साल के अंत तक सिविल टर्मिनल भी मिल जाएगा। यहां शिवाजी स्मारक, म्यूजियम, मेट्रो के सेकंड फेज के उद्घाटन के लिए फिर आएंगे। आगरा के पेठा को विश्व स्तर पर ख्याति दिलवाएंगे। फतेहपुर सीकरी क्षेत्र के विकास पर भी सरकार का विशेष ध्यान रहेगा। इसके अलावा यदि समय से विस्तृत परियोजना रिपोर्ट (डीपीआर) तैयार हो जाती है, तो शहर में रबर डैम निर्माण की योजना को भी धरातल पर उतारा जाएगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का देश की विरासत के साथ विकास का मंत्र आगे बढ़ने की प्रेरणा देता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button