राम मंदिर ट्रस्ट में होगी मुख्य कार्यपालक अधिकारी की नियुक्ति

श्रीरामजन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट में जल्द ही मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) की नियुक्ति हो सकती है। चढ़ावा चोरी प्रकरण के बाद वित्तीय पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए सरकार इस पर विचार कर रही है और विधिक प्रक्रिया की जानकारी ली जा रही है।

राम मंदिर के प्रबंधन का दायित्व संभालने वाले श्रीरामजन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट में शीघ्र ही मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) की भी इंट्री हो सकती है। ट्रस्ट में सीईओ की नियुक्ति से संबंधित विधिक प्रक्रिया की जानकारी भी ली जा रही है।

उच्चपदस्थ सूत्रों का कहना है कि सरकार का मानना है कि ट्रस्ट में किसी प्रशासनिक अधिकारी की नियुक्ति होना आवश्यक है। इससे मंदिर को मिलने वाले दान व चढ़ावा आदि में वित्तीय पारदर्शिता बनाए रखी जा सकेगी।

मंदिर निर्माण समिति के अध्यक्ष नृपेंद्र मिश्र ने जोर देकर कहा है कि अंतरराष्ट्रीय महत्व के इस केंद्र के सुचारु और पारदर्शी संचालन के लिए एक सक्षम और अनुभवी प्रशासक (जैसे सेवानिवृत्त IAS अधिकारी) को CEO के रूप में तैनात किया जाना चाहिए। प्रशासन का मानना है कि सीईओ की नियुक्ति होने से मंदिर को मिलने वाले दान और चढ़ावे का पेशेवर तरीके से प्रबंधन किया जा सकेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button