गोरखपुर में सीएम योगी आज करेंगे 1054 करोड़ की परियोजनाओं का लोकार्पण-शिलान्यास

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गोरखपुर में 1054 करोड़ रुपये की 470 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे। जिससे शहर का बुनियादी ढांचा मजबूत होगा।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गुरुवार को 1054 करोड़ रुपये की लागत की 470 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे। कार्यक्रम का मुख्य आयोजन एकला बांध पर विकसित ईको पार्क में होगा, जिसे इसी अवसर पर जनता को समर्पित किया जाएगा। इन परियोजनाओं में 173 कार्यों का लोकार्पण और 297 कार्यों का शिलान्यास शामिल है।
लोकार्पित होने वाले कार्यों में सड़क, नाली और जल निकासी से जुड़ी परियोजनाएं प्रमुख हैं, जबकि शिलान्यास के जरिए स्मार्ट सड़कों और हरित विकास को नई गति दी जाएगी।
ईको पार्क का लोकार्पण इस कार्यक्रम का प्रमुख आकर्षण होगा। जिस स्थान पर कभी कूड़े का पहाड़ हुआ करता था, वहां अब 40 एकड़ में विकसित हरित क्षेत्र शहरवासियों को नई पहचान देगा। नगर निगम द्वारा 2.26 लाख मीट्रिक टन लिगेसी वेस्ट का वैज्ञानिक निस्तारण कर इस भूमि को उपयोगी बनाया गया है। करीब 5 करोड़ रुपये की लागत से तैयार इस पार्क में वाकिंग ट्रैक, फुटपाथ, योग-ध्यान स्थल और बच्चों के लिए किड्स जोन विकसित किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button