मशहूर सिंगर ज़ुबिन गर्ग का निधन

गैंगस्टर और कृष 3 जैसी फिल्मों में या अली और दिल तू ही बता जैसी फिल्मों में हिट गाने देने वाले सिंगर जुबिन गर्ग का स्कूबा डाइविंग हादसे में निधन हो गया। उनके निधन की खबर को असम के केबिनेट मिनिस्टर अशोक सिंघल ने कन्फर्म की है।

असम के जाने-माने सिंगर ज़ुबिन गर्ग की शुक्रवार को सिंगापुर में स्कूबा डाइविंग के दौरान हुई एक दुर्घटना में मौत हो गई है.

असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने ज़ुबिन गर्ग के निधन की जानकारी देते हुए मीडिया से कहा,”असम और असमिया लोगों के लिए एक बेहद दुखद ख़बर है.आज असम ने अपने एक लाडले बेटे को खो दिया है. भारत के विदेश राज्य मंत्री पबित्रा मार्गेरिटा सिंगापुर में हैं और उन्होंने मुझे इस दुखद घटना की जानकारी दी है.”

मुख्यमंत्री ने एक्स पर लिखा,”असम के लिए ज़ुबिन का क्या मतलब था, यह बताने के लिए मेरे पास शब्द नहीं हैं.”

18 नवंबर 1972 को जन्मे ज़ुबिन नॉर्थ ईस्ट फेस्टिवल में 20 सितंबर को परफ़ॉर्म करने वाले थे. पूर्वोत्तर के रॉकस्टार नाम से मशहूर ज़ुबिन गर्ग तीन दशकों से भी ज़्यादा सक्रिय रहे. वह असमिया और बॉलीवुड की सबसे प्रभावशाली आवाज़ों में से एक थे.

ज़ुबिन को साल 2006 में बॉलीवुड फिल्म गैंगस्टर के ‘या अली’ गाने से प्रसिद्धि मिली थी.

ज़ुबिन गर्ग ने 2009 में ग़ैर-फ़ीचर फ़िल्म ‘इकोज ऑफ साइलेंस’ के लिए सर्वश्रेष्ठ संगीत निर्देशक का राष्ट्रीय पुरस्कार जीता था.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button