आकाशवाणी आज अपने 90 वर्ष पूरे होने का जश्न मना रहा

"बहुजन हिताय, बहुजन सुखाय" (अनेक लोगों के लाभ के लिए, अनेक लोगों की खुशी के लिए) के आदर्श के तहत काम करते हुए , AIR का समाचार सेवा प्रभाग भारत के विशाल और विविध भूभागों में 24/7 समाचार प्रदान करता है।

देश का विश्‍वसनीय लोक प्रसारक आकाशवाणी आज अपने 90 वर्ष पूरे होने का उत्‍सव मना रहा है। वर्ष 1936 को आज ही के दिन इंडियन स्‍टेट ब्रॉडकास्‍ट सर्विस का नाम बदलकर ऑल इंडिया रेडियो कर दिया गया था। यह ऐतिहासिक दिन देश के सांस्कृतिक, सूचनात्मक और प्रसारण इतिहास में एक विशेष क्षण है।  

वर्ष 1956 में ऑल इंडिया रेडियो का नाम बदलकर आकाशवाणी कर दिया गया। आज आकाशवाणी 591 रेडियो स्टेशनों का संचालन करती है। आकाशवाणी का प्रसारण 23 भाषाओं और 146 बोलियों में किया जाता है। बहुजन हिताय, बहुजन सुखाय के महान आदर्शों पर खरा उतरते हुए, आकाशवाणी का समाचार सेवा प्रभाग रेडियो प्रसारण में उच्चतम पेशेवर नैतिकता और मानकों का पालन करते हुए, इस देश के विभिन्न भूभागों में रहने वाले प्रत्येक व्यक्ति को हर दिन सभी प्रमुख भाषाओं और बोलियों में समाचार सुनाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button