
गोरखपुर में प्रतिभाओं को सम्मान: हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल पहुंचे
गोरखपुर के छात्रों को सम्मानित करने के लिए 1992 में इस समिति की स्थापना हुई और उसी साल से युवा चेतना गोल्ड मेडल अवार्ड की शुरुआत की गई।
गोरखपुर में मंगलवार को गोकुल अथिति भवन में युवा चेतना समिति की ओर से 25 वां स्वर्ण सम्मान समारोह का भव्य आयोजन किया गया। इस दौरान मुख्य अथिति के रूप में हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ला पहुंचे।
उन्होंने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की। मीडिया से बातचीत करते हुए उन्होंने कहा कि यह युवा चेतना समिति बहुत ही सारानीय कार्य कर रही है।
सभी सदस्यों के प्रयास से बेहतरीन चयन प्रक्रिया में शानदार काम करने वाले विभिन्न क्षेत्रों से लोगों को ले आते हैं। उन्हें पुरस्कृत और प्रेरित करते हैं कि अपने- अपने क्षेत्र में अच्छा काम करिए।
इससे गोरखपुर में साहित्यिक विकास, खेल का विकास होता है और युवा मन अच्छे कार्यों में अपने आप मन बनता है। उन्होंने आयोजकों को यह सुझाव दिया कि इस प्रोग्राम को और विस्तृत करें।
समिति के संरक्षक शिव शरण दास ने बताया- पहले दीन दयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय में कंवोकेशन नहीं होता था। इस वजह से जो स्टूडेंट्स गोल्ड मेडल लाते थे। उन्हें पहचान नहीं मिलता था।
तो हमने सोचा कि क्यों न इनके लिए सम्मान समारोह का आयोजन किया जाय। 1992 में इस समिति की स्थापना हुई और उसी साल से युवा चेतना गोल्ड मेडल अवार्ड की शुरुआत की गई।

