अमेरिकी नेतृत्व वाले ‘पैक्स सिलिका’ गठबंधन में शामिल हुआ भारत

इस पहल के तहत सिलिकॉन, अहम खनिजों और ऊर्जा संसाधनों को रणनीतिक संपत्ति मानकर सदस्य देश आपसी सहयोग बढ़ाएंगे।

भारत अमेरिका के नेतृत्व वाली ‘Pax Silica’ पहल में शामिल हुआ, जिसका उद्देश्य एआई युग में आर्थिक सुरक्षा को मजबूत करना और चीन पर निर्भरता कम करके सुरक्षित सप्लाई चेन तैयार करना है। इस पहल के तहत सिलिकॉन, अहम खनिजों और ऊर्जा संसाधनों को रणनीतिक संपत्ति मानकर सदस्य देश आपसी सहयोग बढ़ाएंगे।

एआई इंपैक्ट समिट के बीच पैक्स सिलिका डिक्लरेशन पर हस्ताक्षर हुए हैं। इस गठबंधन का उद्देश्य क्रिटिकल मिनरल्स और एआई के लिए मज़बूत सप्लाई चेन तैयार करना है। इस पर केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा, “हम यहां सिर्फ़ एक शिखर सम्मेलन आयोजित नहीं कर रहे हैं, हम भविष्य का निर्माण कर रहे हैं. हम युवा पीढ़ी के लिए नींव रख रहे हैं।”

वहीं, भारत में अमेरिका के राजदूत सर्जियो गोर ने कहा, “पैक्स सिलिका में भारत की एंट्री केवल प्रतीकात्मक नहीं है। यह रणनीतिक और आवश्यक है।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button