
पीएम मोदी आज शाम पांच बजे देश को करेंगे संबोधित
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज शाम 5 बजे देश को संबोधित करेंगे। कल यानी 22 सितंबर से जीएसटी कटौती लागू हो रही है। माना जा रहा है पीएम जीएसटी सुधार लागू होने से पहले देश के सामने अपनी बात रखेंगे।
समाचार एजेंसी पीटीआई ने अधिकारियों के हवाले से बताया है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार को शाम पांच बजे देश को संबोधित करेंगे.
हालांकि, पीएम मोदी किस मुद्दे पर देश को संबोधित करेंगे, इसकी जानकारी नहीं दी गई है. उनका यह संबोधन नवरात्रि की शुरुआत से एक दिन पहले होगा.
नवरात्रि के पहले दिन यानी कि 22 सितंबर से जीएसटी की नई दरें लागू होंगी. माना जा रहा है कि इससे बड़ी संख्या में उत्पादों की क़ीमतों में कमी आएगी. ऐसे में रसोई में इस्तेमाल के सामान से लेकर इलेक्ट्रॉनिक्स, दवाइयां और उपकरणों से लेकर वाहन तक लगभग 375 वस्तुएं सोमवार यानी 22 सितंबर से सस्ती हो जाएंगी। जीएसटी परिषद ने उपभोक्ताओं को राहत देते हुए 22 सितंबर (नवरात्रि के पहले दिन) से जीएसटी दरें कम करने का फैसला किया है।

