कतर ने ईरानी अधिकारियों को ‘अवांछित व्यक्ति’ घोषित किया

कतर ने स्पष्ट किया है कि यदि ईरान अपनी शत्रुतापूर्ण नीति जारी रखता है, तो वह अपने हितों की रक्षा के लिए और अधिक कदम उठाएगा।

कतर ने ईरानी अधिकारियों को ‘अवांछित व्यक्ति’ घोषित किया
कतर ने ईरानी दूतावास के मिलिट्री और सिक्योरिटी अधिकारियों को “पर्सोना नॉन ग्राटा” (अवांछित व्यक्ति) घोषित कर दिया है। कतर ने उनसे कहा है कि वे 24 घंटे के अंदर देश छोड़ दें। कतर के विदेश मंत्रालय ने इस बारे में ईरान के दूतावास को आधिकारिक नोट भेजा।
आज सुबह प्राप्त रिपोर्टों के अनुसार, ईरान ने कतर के रास लाफान (Ras Laffan) इंडस्ट्रियल सिटी पर बैलिस्टिक मिसाइल से हमला किया। यह हमला दुनिया के सबसे बड़े लिक्विफाइड नेचुरल गैस (LNG) हब में से एक, रास लाफान में हुआ है।
कतर ने कहा कि उसने यह कदम इसलिए उठाया क्योंकि ईरान बार-बार उसके खिलाफ कार्रवाई कर रहा है और उसके देश की सुरक्षा और संप्रभुता का उल्लंघन कर रहा है।
कतर ने चेतावनी दी है कि अगर ईरान ऐसा ही करता रहा, तो वह अपने देश की सुरक्षा के लिए और सख्त कदम उठाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button