
वृंदावन में यमुना में पलटा स्टीमर, 10 लोगों की मौत
यूपी के मथुरा जिले के वृंदावन में एक नाव यमुना में पलट गई। इस हादसे में अब तक 11 लोगों की मौत की पुष्टि हुई है। वहीं, अब तक 5 लोगों का पता नहीं चला है।
धर्मनगरी वृंदावन के केसी घाट पर शुक्रवार दोपहर एक बड़ा नाव हादसा हो गया, जिसमें अब तक 11 श्रद्धालुओं की मौत की पुष्टि हो चुकी है। मृतकों में पंजाब के लुधियाना का एक ही परिवार शामिल है, जिसने अपने 7 सदस्यों को खो दिया है। शनिवार को दूसरे दिन भी सेना, NDRF और SDRF की टीमें लापता 4 लोगों की तलाश में जुटी हुई हैं। शनिवार दोपहर में एक शव और मिला है। इस तरह 11 लोगों की मौत हो चुकी है।
सभी श्रद्धालु लुधियाना के ‘श्री बांके बिहारी क्लब’ की ओर से आयोजित 4 दिवसीय यात्रा पर आए थे। मृतकों की पहचान मधुर बहल, उनकी माता कविता बहल, चाचा चरणजीत, चाची पिंकी बहल, बुआ आशा रानी, अंजू गुलाटी और फूफा राकेश गुलाटी के रूप में हुई है।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मथुरा में हुए हादसे का संज्ञान लिया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मृतकों के शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना की व्यक्त की है। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को तत्काल मौके पर पहुंच कर राहत कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए है। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को मृतकों के परिजनों को उचित मुआवजा देने का निर्देश दिया है।

