
UP Board Result 2026,आज 10वीं-12वीं का जारी होगा रिजल्ट
उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) प्रयागराज मुख्यालय से नतीजे घोषित करेगा।
उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद आज शाम 4 बजे आधिकारिक वेबसाइटों upmsp.edu.in और upresults.nic.in पर परिणाम घोषित करेगा।
छात्र अपने रोल नंबर की सहायता से अपना स्कोरकार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। छात्रों को सलाह दी जाती है कि परिणाम डाउनलोड करने के बाद उसमें दी गई जानकारियों को सावधानीपूर्वक जांच लें। किसी भी तरह की त्रुटि होने पर तुरंत अपने संबंधित विद्यालय से संपर्क करें।
इस साल बोर्ड की परीक्षाएं 18 फरवरी से 12 मार्च के बीच राज्य के 8033 परीक्षा केंद्रों पर शांतिपूर्ण एवं नकल विहीन वातावरण में संपन्न हुईं। इस साल कुल 54.37 लाख छात्रों ने रजिस्ट्रेशन किया, जिनमें 27.32 लाख कक्षा 10वीं और 27.05 लाख कक्षा 12वीं के छात्र शामिल हैं।
बोर्ड का रिजल्ट कुछ ही घंटों में आने वाला है। इससे पहले बोर्ड ने एक्स पर लिखा,’ आज का दिन लाखों छात्र-छात्राओं के जीवन में एक नया अध्याय जोड़ने जा रहा है। यह सिर्फ परिणाम नहीं, बल्कि मेहनत, उम्मीद और नए सपनों की शुरुआत का उत्सव है।’

