
तमिलनाडु: सी जोसेफ़ विजय ने मुख्यमंत्री पद की ली शपथ
तमिलनाडु में पिछले काफी दिनों से सरकार बनाने को लेकर मची गहमागहमी के बाद आज टीवीके चीफ विजय मुख्यमंत्री पद की शपथ ले ली है.
तमिलगा वेत्री कड़गम (टीवीके) के अध्यक्ष सी. जोसेफ़ विजय ने रविवार को तमिलनाडु के मुख्यमंत्री पद की शपथ ले ली.
तमिलनाडु के राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ अर्लेकर ने रविवार को विजय को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई. शनिवार को को 234 सदस्यों वाली विधानसभा में 120 निर्वाचित विधायकों का समर्थन मिलने के बाद विजय को सरकार बनाने के लिए आमंत्रित किया गया था.
विजय कांग्रेस के सहयोग से गठबंधन सरकार का नेतृत्व करेंगे. राज्यपाल ने विजय को 13 मई या उससे पहले विधानसभा में विश्वासमत हासिल करने का निर्देश भी दिया है. जिन नौ लोगों ने मंत्री पद की शपथ ली, वे हैं- ‘बुसी’ एन आनंद, आधव अर्जुना, केजी अरुणराज, केए सेंगोट्टैयन, पी वेंकटरमणन, सीटीआर निर्मलकुमार, ए राजमोहन, टी. के. प्रभु और एस कीर्तना.

