
अंतरिक्ष में पहुंचा भारत का ईओएस-05 सैटेलाइट
जीएसएलवी-एफ17 रॉकेट ने ईओएस-05 सैटेलाइट को सफलतापूर्वक उसकी तय कक्षा में पहुंचा दिया है
जीएसएलवी-एफ17 रॉकेट ने ईओएस-05 सैटेलाइट को सफलतापूर्वक उसकी तय कक्षा में पहुंचा दिया है। यह जीएसएलवी की 19वीं उड़ान थी। इसरो के मुताबिक़, इस मिशन में 4 मीटर व्यास वाले कंपोजिट पेलोड फेयरिंग का इस्तेमाल किया गया।
ईओएस-05 एक अर्थ ऑब्ज़र्वेशन सैटेलाइट है। यानी इसका काम अंतरिक्ष से पृथ्वी की तस्वीरें लेना और उसकी निगरानी करना है।
इस मिशन की सबसे खास बात यह है कि ईओएस-05 भारत का पहला ऐसा इमेजिंग सैटेलाइट है, जो जियोसिंक्रोनस ऑर्बिट से तस्वीरें लेगा। यह उपग्रह हर 30 मिनट में बड़े इलाके की तस्वीरें लेगा, जिससे देश की सीमाओं (विशेषकर चीन और पाकिस्तान) पर बेहतर और निरंतर नजर रखी जा सकेगी।
इससे मौसम के बदलाव, कृषि निगरानी, पर्यावरण और प्राकृतिक आपदाओं (बाढ़, चक्रवात आदि) की समय रहते सटीक जानकारी मिलेगी।

