
सरकार ने सोना-चांदी पर बढ़ाई इंपोर्ट ड्यूटी
वित्त मंत्रालय ने एक नई अधिसूचना जारी कर सोने और चांदी पर बेसिक कस्टम ड्यूटी को 6 प्रतिशत से बढ़ाकर 10 प्रतिशत कर दिया है।
भारत सरकार ने सोने-चांदी पर इम्पोर्ट ड्यूटी 6% से बढ़ाकर 15% कर दी है, जिससे भारत में कीमती धातुएं बहुत महंगी हो गई हैं। यह कदम विदेशी मुद्रा भंडार बचाने और चालू खाते के घाटे को कम करने के लिए उठाया गया है। इस बढ़ोतरी के बाद सोने की कीमतों में बड़ी उछाल की उम्मीद है।
सोना और चांदी सीधे 6,000 से 7,000 रुपये प्रति 10 ग्राम तक महंगे हो सकते हैं। सरकार ने बुधवार को इस संबंध में एक नोटिफिकेशन जारी किया।
यह कदम कीमती धातुओं की विदेशों से खरीद को कम करने और देश के विदेशी मुद्रा भंडार पर दबाव घटाने के उपायों के तहत उठाया गया है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हाल ही देशवासियों से अपील की थी कि वे कम से कम एक साल तक सोने के गहने ना ख़रीदें।

