
राज्यसभा की 26 सीटों के लिए 18 जून को होगा मतदान
चुनाव आयोग ने राज्यसभा की 26 सीटों पर चुनाव की तारीखों का एलान कर दिया है। इन सीटों के लिए 18 जून को मतदान होगा।
चुनाव आयोग ने राज्यसभा चुनाव के तारीखों का एलान कर दिया है। आयोग द्वारा जारी कार्यक्रम के अनुसार, राज्यसभा की 26 सीटों के लिए आगामी 18 जून को मतदान होगा और इसी दिन मतगणना भी होगी।
चुनाव आयोग के नोटिफिकेशन के मुताबिक, एक जून को नोटिफिकेशन जारी होगा। इसके बाद 9 जून को नामांकन की जांच की जाएगी, 11 जून को नामांकन वापस लिया जाएगा। इसके बाद 12 राज्यों की 2 सीटों पर 18 जून को मतदान होगा। राज्यसभा चुनाव के लिए मतदान सुबह 9 से शाम 4 बजे तक होगा।
चुनाव आयोग ने शुक्रवार को 18 जून को 26 राज्यसभा सीटों के लिए चुनाव की घोषणा की। एक बयान में, EC ने कहा कि राज्यसभा सीटों के लिए चुनाव 10 राज्यों में होंगे, जहां मौजूदा सदस्य 21 जून से 19 जुलाई के बीच अलग-अलग तारीखों पर रिटायर हो रहे हैं। इसके अलावा तमिलनाडु और महाराष्ट्र में खाली हुई एक-एक सीट पर उपचुनाव होंगे।

