
चीन: कोयला ख़दान में हुआ धमाका, 82 लोगों की मौत
चीन के उत्तरी हिस्से में स्थित शांक्सी प्रांत की एक कोयला खदान में भीषण गैस (कार्बन मोनोऑक्साइड) धमाका हुआ है, जिसमें 82 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई है। हादसे के समय खदान के अंदर कुल 247 मजदूर काम कर रहे थे।
धमाका शुक्रवार को स्थानीय समयानुसार शाम 7:29 बजे हुआ, तब ख़दान में 247 मज़दूर काम कर रहे थे। मौके पर बचाव अभियान जारी है।
सरकारी समाचार एजेंसी शिन्हुआ ने बताया, “शांक्सी प्रांत में तोंगझोउ ग्रुप की ख़दान में हुए गैस धमाके वजह से हुए हादसे में 82 लोगों की मौत होने की जानकारी मिली है।”

