अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो पहली बार भारत दौरे पर

अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रूबियो का भारत दौरा ऐसे अहम समय में हो रहा है, जब भारत पश्चिम एशिया संकट के चलते एनर्जी क्राइसिस से जूझ रहा है।

अमेरिका के विदेश मंत्री मार्को रुबियो (Marco Rubio) अपने पदभार संभालने के बाद पहली बार भारत के चार दिवसीय दौरे पर आए हैं। उनकी यह यात्रा 23 से 26 मई, 2026 तक निर्धारित है।

उन्होंने अपने दौरे की शुरुआत पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता से की, जहाँ वे मिशनरीज ऑफ चैरिटी (मदर टेरेसा हाउस) भी गए।

कोलकाता के बाद वे नई दिल्ली पहुंचे, जहाँ उनकी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से एक महत्वपूर्ण बैठक निर्धारित है। 24 मई को वे दिल्ली के हैदराबाद हाउस में विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर के साथ द्विपक्षीय वार्ता करेंगे। वह नई दिल्ली में होने वाली क्वाड (QUAD) देशों के विदेश मंत्रियों की बैठक में हिस्सा लेंगे, जिसमें भारत, अमेरिका, जापान और ऑस्ट्रेलिया के प्रतिनिधि शामिल होंगे।

अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रूबियो ने गुरुवार को भारत को एक ग्रेट पार्टनर बताया और कहा कि अमेरिका नई दिल्ली के साथ अपने ऊर्जा संबंधों का विस्तार करना चाहता है। रूबियो ने यह भी कहा कि अमेरिका भारत को और अधिक एनर्जी बेचने के लिए तैयार है, क्योंकि वॉशिंगटन लगातार अपना उत्पादन और निर्यात बढ़ा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button