5 जुलाई को आमिर खान करेंगे तीसरी शादी

आमिर खान अपनी पार्टनर गौरी स्प्रैट के साथ तीसरी शादी की तैयारी में हैं। रिपोर्ट के अनुसार, शादी एक निजी समारोह होगी जिसमें परिवार के कुछ सदस्य ही मौजूद रहेंगे।

आमिर खान ने गर्लफ्रेंड गौरी स्प्रैट के साथ शादी की खबर को गुरुवार को कन्फर्म कर दिया। आमिर की यह तीसरी शादी होगी।

आमिर ने साल 2025 में अपने 60वें जन्मदिन पर गौरी के साथ अपने रिलेशनशिप को पब्लिक किया था। गौरी बेंगलुरु की रहने वाली एक सैलून आंत्रप्रेन्योर और फैशन प्रोफेशनल हैं। उनके पिता तमिल-ब्रिटिश मूल के और मां पंजाबी-आयरिश मूल की हैं।

आमिर ने पहली शादी साल 1986 में फिल्म प्रोड्यूसर रीना दत्ता से की थी। साल 2002 में रीना से अलग होने के बाद आमिर ने साल 2005 में डायरेक्टर किरण राव से दूसरी शादी की थी। साल 2021 में किरण और आमिर का तलाक हो गया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button