
कॉकरोच पार्टी फाउंडर दीपके को क्यूं जोड़ना पड़ा पुलिस के सामने हाथ
कॉकरोच पार्टी फाउंडर दीपके ने पुलिस के पैर पकड़े, जंतर-मंतर पर टेंट लगाने की इजाजत मांगी, कहा- हड़ताली छात्रों को बारिश से बचाना है
नीट पेपर लीक के विरोध में कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) 20 दिन से जंतर-मंतर पर विरोध प्रदर्शन कर रही है। फाउंडर अभिजीत दीपके ने गुरुवार को पुलिसवालों के पैर पकड़े और हाथ जोड़े। वे टेंट लगाने की इजाजत मांग रहे थे ताकि भूख हड़ताल पर बैठे छात्रों को बारिश से बचाया जा सके।
दीपके ने इस घटना का वीडियो शेयर किया। उन्होंने लिखा- भूख हड़ताल पर बैठे स्टूडेंट्स बारिश में भीग रहे हैं। मैंने पुलिस अधिकारियों से जंतर-मंतर पर टेंट लगाने की परमिशन मांगी है।
उन्होंने दूसरे वीडियो में पुलिस पर तिरपाल लाने की कोशिश कर रहे स्टूडेंट्स के साथ बदसलूकी करने का आरोप लगाया। दीपके ने लिखा- महिला स्टूडेंट्स को पुरुष पुलिसवालों ने धक्का दिया।
ज्ञात हो कि परीक्षाओं में अनियमितताओं के आरोपों और पेपर लीक के बाद शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा मांग रही है। इस प्रदर्शन में सोशल एक्टिविस्ट सोनम वांगचुक भी शामिल हैं।

