अर्जेंटीना और स्पेन के बीच होगा ब्लॉकबस्टर फाइनल
पहले सेमीफाइनल में स्पेन ने फ्रांस को और दूसरे सेमीफाइनल में अर्जेंटीन ने इंग्लैंड को हराकर फाइनल में प्रवेश किया।
102 मुकाबलों के बाद आखिरकार फीफा विश्व कप 2026 की फाइनलिस्ट टीम तय हो गई हैं। 11 जून से शुरू हुए अब तक के सबसे बड़े विश्व कप में 48 टीमों ने हिस्सा लिया था। टूर्नामेंट ग्रुप स्टेज, राउंड ऑफ 32, राउंड ऑफ 16, क्वार्टर फाइनल और सेमीफाइनल के रास्ते अपने अंतिम पड़ाव पर पहुंच गया है।
पहले सेमीफाइनल में स्पेन ने फ्रांस को और दूसरे सेमीफाइनल में अर्जेंटीन ने इंग्लैंड को हराकर फाइनल का टिकट कटाया। फाइनल मैच रविवार, 19 जुलाई को देर रात शुरू होगा। इस ब्लॉकबस्टर फाइनल में अर्जेंटीना और उनके कप्तान लियोनल मेसी के पास इतिहास रचने का मौका है।
गत चैंपियन अर्जेंटीना लगाातार दूसरी बार फाइनल खेलने जा रही है। ऐसे में अगर मेसी की कप्तानी वाली टीम स्पेन को हराती है तो बैक टू बैक ट्रॉफी जीतने वाली दूसरी टीम बन जाएगी। इससे पहले इटली (1934, 1938), ब्राजील (1958, 1962) ही यह कारनामा कर पाई हैं।