जहां जुड़वां भाई दूल्हा, जुड़वां बहन दुल्हन और पादरी भी निकले जुड़वां भाई

केरलम के चंगनास्सेरी में एक अनोखी शादी हुई, जहां जुड़वां भाइयों ने जुड़वां बहनों से विवाह किया। शादी कराने वाले पुजारी और उनकी सहायता करने वाले ऑल्टर बॉय भी जुड़वां थे।

केरल के चंगनासेरी में हुई एक शादी अपनी अनोखी मिसाल के लिए हमेशा याद की जाएगी. चंगनासेरी मेट्रोपॉलिटन चर्च में की गई शादी की सबसे खास बात यह रही कि इसमें हर रस्म में सिर्फ और सिर्फ जुड़वां लोगों ने निभाई. समारोह के दौरान एक तरफ जहां अखिल के. थॉमस ने मैगी मैरी थॉमस का हाथ थामा. वहीं उनके साथ उनके जुड़वां भाई निखिल के. थॉमस ने मैगी की जुड़वां बहन मारिया मैरी थॉमस से शादी रचाई.

इस शादी की सबसे खास बात यह रही कि विवाह की सभी धार्मिक रस्में फादर ऐंटो और फादर अजो नाम के जुड़वा पादरियों ने संपन्न कराईं। इतना ही नहीं, उनकी मदद करने वाले सहायक भी जुड़वां भाई थे. बताया जा रहा है कि दोनों दूल्हे मर्चेंट नेवी में कार्यरत हैं, जबकि दोनों दुल्हनें आईटी सेक्टर में काम करती हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button