
अमेरिका ने ‘इंडो-पैसिफिक कमांड’ से ‘इंडो’ हटाया
अमेरिका की इंडो पैसिफिक कमांड ने अपना नाम बदलकर फिर से यूएस पैसिफिक कमांड कर लिया है। 8 साल पहले ट्रंप सरकार के दौरान ही इसका नाम बदला गया था।
अमेरिका ने एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए अपने यूएस इंडो-पैसिफिक कमांड (USINDOPACOM) का नाम बदलकर फिर से यूएस पैसिफिक कमांड (USPACOM) कर दिया है। इसके साथ ही 2018 में लिया गया आठ साल पुराना फैसला भी पलट दिया गया है। अमेरिकी रक्षा विभाग ने मंगलवार को इसकी घोषणा करते हुए कहा कि यह बदलाव कमांड के ऐतिहासिक गौरव और विरासत को सम्मान देने के लिए किया गया है। इस कमांड की स्थापना साल 1947 में तत्कालीन अमेरिकी राष्ट्रपति हैरी एस. ट्रूमैन ने की थी।
2018 में डोनाल्ड ट्रंप के पिछले कार्यकाल के दौरान इसका नाम बदलकर ‘यूएस इंडो-पैसिफिक कमांड’ रखा गया था. अमेरिका ने स्पष्ट किया है कि नाम बदलने के बावजूद इस कमांड के कार्यक्षेत्र (यू.एस. वेस्ट कोस्ट से लेकर भारत की पश्चिमी सीमा तक) और मूल रणनीतिक मिशन में कोई बदलाव नहीं किया गया है.
इस नाम वापसी को कुछ राजनयिक विश्लेषक अमेरिका की बदलती क्षेत्रीय प्राथमिकताओं और कूटनीतिक समीकरणों के रूप में देख रहे हैं.

