
ऊर्दू विषय से पढ़ने वाले छात्रों के लिए छात्रवृत्ति योजना
आवेदन पत्र उत्तर प्रदेश उर्दू अकादमी की आधिकारिक वेबसाइट से डाउनलोड किया जा सकता है या गोमती नगर, लखनऊ स्थित अकादमी कार्यालय से प्राप्त किया जा सकता है।
लखनऊ। उत्तर प्रदेश उर्दू अकादमी कक्षा 6 से 12 तक के उन छात्र-छात्राओं को छात्रवृत्ति देगी, जो एक विषय के रूप में उर्दू पढ़ रहे हैं। पात्रता के लिए छात्रों को पिछली कक्षा में उर्दू में कम से कम 50 प्रतिशत तथा कुल अंकों में न्यूनतम 45 प्रतिशत अंक प्राप्त करना अनिवार्य होगा।
अकादमी के सचिव शौकत अली ने बताया कि मान्यता प्राप्त स्कूल या कॉलेज में पढ़ने वाले विद्यार्थी 30 सितंबर तक आवेदन कर सकते हैं। आवेदन का प्रारूप सचिव, उत्तर प्रदेश उर्दू अकादमी, विभूतिखंड, गोमतीनगर, लखनऊ से टिकट लगे स्वयं का पता लिखा लिफाफा भेजकर निशुल्क प्राप्त किया जा सकता है। इच्छुक छात्र स्वयं कार्यालय जाकर भी फॉर्म ले सकते हैं। इसके अतिरिक्त छात्रवृत्ति आवेदन फॉर्म अकादमी की आधिकारिक वेबसाइट www.upurduakademi.in से डाउनलोड किया जा सकता है।

