युवाओं को कॉकरोच कहने वाले CJI के हाथों डिग्री लेने से छात्रों का इंकार

हैदराबाद के NALSAR के छात्रों ने आगामी दीक्षांत समारोह में CJI सूर्यकांत को मुख्य अतिथि के तौर पर बुलाने के प्रस्ताव पर पुनर्विचार की मांग की है।

हैदराबाद की नेशनल एकेडमी ऑफ लीगल स्टडीज एंड रिसर्च (NALSAR) यूनिवर्सिटी के लगभग 450 छात्रों ने आगामी दीक्षांत समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में भारत के मुख्य न्यायाधीश (CJI) सूर्यकांत को बुलाए जाने का विरोध करते हुए उनके हाथों से डिग्री लेने पर आपत्ति जताई है।

छात्रों ने यूनिवर्सिटी के कुलपति , रजिस्ट्रार और प्रोफेसरों को पत्र लिखकर कहा है कि CJI की हालिया टिप्पणियों और बयानों से संवैधानिक मूल्यों व न्याय के सिद्धांतों को ठेस पहुंची है। छात्रों का कहना है कि उनकी डिग्री उनकी कड़ी मेहनत से जुड़ी है, इसलिए ऐसे माहौल में CJI के हाथों से डिग्री लेना उन्हें उचित नहीं छात्रों ने तर्क दिया है कि दीक्षांत समारोह में शैक्षणिक स्वतंत्रता और संवैधानिक जवाबदेही की झलक दिखनी चाहिए।

NALSAR यूनिवर्सिटी ऑफ लॉ के 450 से ज्यादा छात्रों ने इस साल के दीक्षांत समारोह में CJI सूर्यकांत को मुख्य अतिथि के तौर पर बुलाने के फैसले पर दोबारा विचार करने की मांग की है। छात्रों ने कुलपति, रजिस्ट्रार और प्रोफेसरों को पत्र भेजकर अपनी आपत्ति दर्ज कराई है. पत्र में कहा गया है कि दीक्षांत समारोह की तारीख और मुख्य अतिथि अभी औपचारिक रूप से तय नहीं हुए हैं, इसलिए किसी फैसले से पहले छात्र अपनी चिंताएं प्रशासन के सामने रखना चाहते हैं। छात्रों ने यूनिवर्सिटी से जल्द जवाब देने की मांग की है, बेहतर होगा कि सोमवार तक जवाब दिया जाए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button