
अमेरिका की अदालत ने गौतम अदानी के ख़िलाफ़ जुड़े आपराधिक आरोपों को स्थायी रूप से ख़ारिज कर दिया
अमेरिकी कोर्ट ने गौतम अदाणी और सागर अदाणी के खिलाफ चल रहे आपराधिक मामलों को पूरी तरह से खारिज कर दिया है। अदाणी ने इस फैसले का स्वागत करते हुए न्याय व्यवस्था और सच्चाई में अपने अटूट विश्वास को दोहराया है।
अदाणी ग्रुप के चेयरमैन गौतम अदाणी के लिए एक बड़ी राहत भरी खबर सामने आई है। अमेरिकी कोर्ट ने गौतम अदाणी और सागर अदाणी के खिलाफ चल रहे आपराधिक मामलों को पूरी तरह से खारिज कर दिया है। इस फैसले के बाद गौतम अदाणी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि न्याय व्यवस्था में उनका भरोसा और विश्वास हमेशा अटूट रहा है।
अमेरिकी कोर्ट के फैसले के बाद गौतम अदाणी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा,’ मैं बहुत ही विनम्रता और न्यायिक प्रक्रिया के प्रति गहरे सम्मान के साथ अमेरिकी अदालत के इस फैसले का स्वागत करता हूं’।
अमेरिकी जज निकोलस गरौफिस ने न्याय विभाग (DOJ) के अनुरोध को स्वीकार करते हुए गौतम अडानी, सागर अडानी और विनीत जैन के खिलाफ लगे आपराधिक आरोपों को स्थायी रूप से खारिज कर दिया।
आपराधिक मामला खत्म होने के साथ ही, सिक्योरिटीज एंड एक्सचेंज कमीशन (SEC) के सिविल मामलों को सुलझाने के लिए गौतम अडानी और सागर अडानी ने क्रमशः 6 मिलियन और 12 मिलियन डॉलर का जुर्माना अदा करने पर सहमति जताई है।

